सुकन्या समृद्धि योजना क्या है:
हमारे देश में आज भी बेटी पैदा होने पर परिवार के लोग खुश नहीं होते हैं क्योंकि उन्हें लगता है की बेटी हमारे ऊपर बोझ हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब परिवार के लोगों को बेटी बोझ नहीं लगेगी और वह लोग खुश रहेंगे जिनके बेटी पैदा होगी। चलिए जानते हैं इस योजना की जानकारी।

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है:
सुकन्या समृद्धि योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए शुरू की गई भारत की केंद्र सरकार की योजना है। इस योजना में माता-पिता अपनी बेटियों के लिए पैसा जमा करते हैं और उनके सुनहरे भविष्य के लिए इस पैसे को निवेश करते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 10 साल से कम उम्र की बालिकाओं के माता-पिता अकाउंट ओपन कर सकते हैं और उसमें इनवेस्टमेंट शुरू कर सकते हैं। इस योजना के तहत आपको हर महीने एक निश्चित राशि बैंक में जमा करनी होती है।
सुकन्या समृद्धि योजना का उद्देश्य:
सुकन्या समृद्धि योजना के मुख्य उद्देश्य है कि बेटियों के लिए अच्छे भविष्य को सुनिश्चित किया जाए। इसके अंतर्गत माता-पिता अपनी बेटियों के लिए पैसा जमा करते हैं और उन्हें उनकी उच्च शिक्षा और शादी के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करते हैं। इस योजना के तहत माता-पिता हर महीने एक निश्चित पैसा बैंक में जमा करते हैं और यह पैसा बच्ची के लिए उपलब्ध होता है जब वह 18 वर्ष की होती है। इसके साथ ही इस योजना में आपको बेटी की शिक्षा और उनके भविष्य के लिए आर्थिक सहायता भी मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर:
सुकन्या समृद्धि योजना में ब्याज दर बहुत अच्छी होती है। सरकार आपको 8% ब्याज देती है, जो की 2023 में बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि आपके निवेश पर 8% तक का ब्याज मिलता है, जिससे आपका पैसा दो से तीन गुना हो सकता है। इसके अलावा, आप इस योजना के तहत अपनी बेटी के खाते में साल में 1,50,000 रुपए तक जमा कर सकते हैं, और इस पर इनकम टैक्स नहीं देना होता है। इससे आपको इनकम टैक्स की छूट भी मिलती है।
सुकन्या समृद्धि योजना में पात्रता:
सुकन्या समृद्धि योजना में पात्रता के लिए सिर्फ भारत में पैदा हुई ही बेटियां ही लाभान्वित हो सकती हैं। इसके अलावा, जो भी बेटी के माता-पिता हैं या कानूनी तौर पर अभिभावक हैं, उनके द्वारा बेटी के नाम से योजना में अकाउंट खोलवाया जाता है। इसके लिए माता-पिता या कानूनी अभिभावकों का भारत का परमानेंट निवासी होना भी आवश्यक है। यदि किसी परिवार में जुड़वा लड़कियां पैदा होती हैं, तो उनके लिए भी इस योजना के तहत इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोला जा सकता है।

सुकन्या समृद्धि योजना में दस्तावेज की आवश्यकता:
सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोलने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- माता-पिता या कानूनी अभिभावकों का आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- पहचान पत्र
- बैंक खाता संचालित करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- चिकित्सा प्रमाण पत्र
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन कैसे करें:
सुकन्या समृद्धि योजना में आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और वहां पर देखना होगा किन-किन बैंक के अंदर आप इन्वेस्टमेंट अकाउंट खोल सकते हैं। उन बैंकों के अंदर आप अकाउंट खोलकर इस योजना से उनको लिंक करवा सकते हैं और इन्वेस्टमेंट स्टार्ट कर सकते हैं। आप अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। धन्यवाद।